पूर्णिया, मार्च 30 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के सिकंदरपुर पंचायत स्थित सार्वजनिक हनुमान मंदिर नहर परिसर में रामनवमी के पावन अवसर पर हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया है। इस धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिभाव का माहौल बन गया है। सार्वजनिक हनुमान मंदिर कमिटि द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, विधायक विजय खेमका, भाजपा उपाध्यक्ष अंगद मंडल, आरएसएस जिला संचालक डॉक्टर हरिनंदन राय, सद्भभावना हॉस्पिटल के डॉ. कृष्ण मोहन, जिला मंत्री भाजपा नूतन गुप्ता, डगरूआ प्रखंड प्रमुख रितेश कुमार, जिप उपाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, भाजपा नेता विजय राय, सिकंदरपुर पंचायत के सरपंच अफरोज आलम, मुखिया सिकंदरपुर इशरत बानो तथा पूर्व मुखिया हरिओम साह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किय...