घाटशिला, मार्च 31 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड के महुली बस स्टैंड के समीप महुली चंचलदा एवं पठानडीहा गांव के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी शामिल हुए। संकीर्तन स्थल पर पहुंचकर उन्होंने भगवान के चरणों में मत्था टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। डॉ. गोस्वामी ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण करते हैं और लोगों को आपसी प्रेम, भाईचारे तथा सद्भाव के साथ जोड़ने का कार्य करते हैं। इस दौरान डॉ गोस्वामी के साथ युवा भाजपा नेता यादव पात्र, समीर सेनापति, जयंत भोक्ता, फल्गु राम सिंह, चंडी ख़मराई, अजय गिरी, मनोज महापात्र, रिंकू गिरी, शिवशंकर दास, दीपक सिंह, चित्त सिंह, मंगल भाल...