घाटशिला, अप्रैल 20 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड के मानपुर पंचायत के मानपुर गांव, पोड़ाडीहा पंचायत के मंगलासाईं तथा जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत हितकू में रविवार को आयोजित हरिनाम संकीर्तन में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। तीनों स्थानों पर मंदिर पहुंचकर उन्होंने मत्था टेका और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि व खुशहाली की प्रार्थना की। विधायक ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सकारात्मक सोच को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर सुनील महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो, ग्राम प्रधान ललित प्रधान, चन्द्रकिशोर धल, अजीत गौड़, नंदलाल दास, समीर दास, संजय दास समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.