किशनगंज, मई 12 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज शहर के नेपालगढ़ कॉलोनी वार्ड नंबर 7 स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में 108 अखंड हरि नाम संकीर्तन धार्मिक अनुष्ठान का चार दिवसीय आयोजन किया गया है। रविवार को हरि नाम संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सोमवार को कीर्तन मंडली पूरे कॉलोनी घूम कर भगवान राधे-कृष्ण के भजन से माहौल को भक्तिमय बना दिया। हरि नाम संकीर्तन आयोजन करने में मानिक पाल,संतोष दास, निताई साहा, शंभू साहा, उमाशंकर सिंह, बप्पा दास,राजा घोष ,विश्वजीत कर्मकार,विधान यादव ,मोना सरकार,सौरभ चक्रवर्ती, दीपक भौमिक, रवि सूत्रधार,सुशांत शर्मा सहित कई लोगों की भूमिका सराहनीय रही। यह भी पढ़ें- हरिनाम संकीर्तन में जुटे श्रद्धालु

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...