हरिनाम संकीर्तन की गूंज से भक्तिमय बना काठीकुंड बाजार
दुमका, मई 31 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। काठीकुंड थाना क्षेत्र में स्थित सोलहआना दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित श्री श्री 108 हरिनाम संकीर्तन में श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़ देखने को मिल रही है।
धार्मिक आयोजन का विवरण पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में सुबह से लेकर देर रात तक भजन-कीर्तन, हरिनाम जाप एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो रहे हैं। संकीर्तन की मधुर धुनों से पूरा काठीकुंड क्षेत्र आध्यात्मिक वातावरण में झूम उठा है। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची कीर्तन मंडलियां राधा-कृष्ण तथा गौरांग महाप्रभु की महिमा का गुणगान कर रही हैं। ढोल, मृदंग, करताल और झांझ की स्वर लहरियों के बीच श्रद्धालु भक्ति भाव से संकीर्तन में शामिल होकर हरिनाम का स्मरण कर रहे हैं।
आयोजन की व्यवस्थाएं कार्यक्रम में महुआ, बकेश्वर एवं सिउड़ी से आई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.