धनबाद, जून 8 -- लायक पाड़ा स्थित हरि बोल मंदिर में पांच दिवसीय वार्षिक हरिनाम कीर्तन शुरू हुआ। पांच जून को कलश पूजन कर प्रतिमा स्थापित की गई। गायक रिंकू कीर्तन मंडली के टीम ने संगीतमय कीर्तन प्रस्तुत किया। राधा कृष्ण को छप्पन भोग लगाया गया। अनुष्ठान का समापन नौ जून को होगा। मौके पर भास्कर लायक, विद्यापति लायक, समर लायक, तपन लायक, संतु लायक, वीरान लायक, बच्चू लायक, तापस लायक, मुकेश पांडे, विकास लायक, आशीष लायक उर्फ पगला, कल्याण दास आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...