अमरोहा, फरवरी 1 -- श्री गिरिराज जी सेवा समिति की और से माघ मास शुक्ल-पक्ष जया एकादशी पर शिव मंदिर वेगम सराय में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन हुआ। समिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश भार्गव ने एकादशी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने तेरा किसने किया श्रृंगार सांवरे, लागे न किसी की नजर सावरे, पंकज वर्मा बाँबी ने मेरी विनती यही है राधा रानी, रवि रस्तोगी ने महामंत्र और पं उमेश दिक्षित ने- मैया बगल की गुजरिया हमे तो घर लेगई जबरिया, प्रदीप भटनागर ने हनुमंत भजन,ममता गर्ग ने राधा रानी कृपा करो व अनुराग ने मेरे श्याम हो चेष्टा ने कन्हैया मेरे घर आना तथा अंकित ने तुम्हारे है प्रभु जी भजन गाकर इनके अतिरिक्त नीरज प्रजापति,पुजा माहेश्वरी ने श्याम बाबा पर एकादशी का भजन सुनाकर उपस्थिति भक्तजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौर...