कानपुर, जुलाई 12 -- कानपुर। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के आध्यात्मिक गुरु दृष्टा नामाचार्य श्री हरिदास जी महाराज संतोष कुमार द्विवेदी की पहली पुण्यतिथि पर रविवार को श्याम नगर स्थित हरिहर धाम में श्रद्धांजलि व सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में उनके अनुयायियों ने हिस्सा लिया और हरिदास जी महाराज को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अखंड हरिनाम संकीर्तन और श्रीसीता - राम नाम लेखन भी हुआ। अंत में प्रसाद के रूप में भंडारे का आयोजन हुआ। गुरु हरिदास जी महाराज ने पिछले साल 12 जुलाई 2025 को देह त्यागा था। उनकी पहली पुण्यतिथि पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक अपनी पत्नी वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। स्वामी जी के अनुयायियों ने बताया कि स्वामी ...