किशनगंज, मई 4 -- पौआखाली। एक संवाददाता मंगलवार को पौआखाली थाना अंतर्गत ननकार गांव में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है, जहां 108 हरिनाम अष्टजाम का भव्य आयोजन किया गया है। इस धार्मिक अनुष्ठान में पूरे क्षेत्र के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन के दौरान लगातार 60 घंटे तक हरिनाम संकीर्तन की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। कार्यक्रम की शुरुआत एक भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें 201 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कलश यात्रा ननकार गांव से प्रारंभ होकर लक्ष्मी चौक, फुलवारी केलावरी होते हुए पवन नदी तक पहुंची। वहां विधि-विधान से जल भरकर श्रद्धालु पुन: अष्टजाम स्थल तक लौटे। इस आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन स्थल को आकर्षक रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.