हरिनाथपुर में महिलाओं का धरना समाप्त कराया
बदायूं, जून 26 -- गांव हरिनाथपुर में शराब की दुकान का विरोध करने वाली महिलाएं गुरुवार को भी दुकान के सामने धरने पर बैठी रहीं। आनन फानन में प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया और महिलाओं का धरना समाप्त कराया। महिलाओं का कहना था कि गांव की घनी आबादी में शराब की दुकान खुल जाने से उनके घरों में हर रोज क्लेश हो रहा है। दो दिन पहले ही महिलाओं ने शराब की दुकान बंद कराकर उसमें रखीं शराब की पेटियों को सड़क पर लाकर फेंक दिया था और शराब नाली व पड़ोस के तालाब में बहा दी थी। मामला पुलिस के हस्तक्षेप करने पर शांत हुआ था। यह भी पढ़ें- डीएम से मिलकर लौटी महिलाओं को खुली मिली शराब की दुकान, धरने पर बैठीं बुधवार को गांव की तमाम महिलाएं डीएम कार्यालय पहुंची और अपनी समस्या को उनके सामने रखा। डीएम ने महिलाओं को जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। महिलाएं शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.