बगहा, मई 6 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। हरिनगर शुगर मिल के इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत कर्मी विद्या प्रकाश शुक्ला उर्फ राजन शुक्ला (45) बुधवार को मिल बहुअरी स्थित अपने आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के सहयोग से दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। बताया जाता है कि विद्याप्रकाश शुक्ला उर्फ राजन शुक्ला मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रविन्द्र नगर थाना के बेलही शुक्ल गांव के निवासी थे। हरीनगर शुगर मिल में इंजीनियरिंग विभाग में वह बॉयलर पर काम करते थे। मिल कॉलोनी में अपने पत्नी व दो बेटो के साथ रहते थे। यह भी पढ़ें- जमीन कारोबारी का ऑफिस में संदिग्ध स्थित मिला शव,परिजनों में मचा कोहराम लगभग एक सप्ताह से उनका परिवार गांव में था। वह मिल कॉलोनी स्थित अपने आवास पर इन दिनों अकेले रह रहे थे। ...