हरिनगर वार्ड में चलाया सफाई अभियान
नैनीताल, मई 9 -- नैनीताल। नगर पालिका की ओर से हरिनगर वार्ड में शनिवार को विशेष सफाई अभियान चलाया। अभियान के तहत तल्लीताल मस्जिद क्षेत्र से लेकर हरिनगर रईस होटल व वार्ड के विभिन्न हिस्सों में सफाई की गई। सभासद शीतल कटियार ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा, कि कूड़ा केवल कूड़ेदान में ही डालें और गधेरे और नालियों में कचरा न फेंकें। यदि कोई व्यक्ति नालियों में कूड़ा डालते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक अमित चौधरी, सफाई नायक संजय भगत, हवलदार कमल सिलेलान आदि रहे। यह भी पढ़ें- चंडाक में जगह-जगह कूड़े के ढेर, नालियां गंदी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.