भागलपुर, मई 5 -- अकबरनगर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के खेरैहिया पंचायत अंतर्गत हरिनगर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को एक बार फिर असामाजिक तत्वों ने निशाना बनाया है। कुछ माह पूर्व प्रतिमा पर गंदगी फेंके जाने की घटना के बाद अब सोमवार को अज्ञात लोगों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया, जिससे इलाके में फिर से आक्रोश का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार, हरिनगर वार्ड संख्या तीन स्थित आंबेडकर प्रतिमा के चेहरे पर लगा चश्मा तोड़ दिया गया है। साथ ही प्रतिमा को खंडित करने की भी कोशिश की गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। इससे पहले भी प्रतिमा पर गोबर फेंक कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई थी, जिसे पुलिस और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप से शांत कराया गया था। दोषियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.