हरिद्वार हाईवे पर लगा लंबा जाम
देहरादून, मई 16 -- हरिद्वार। शनिवार को वीकेंड के चलते हरिद्वार हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे वाहन घंटों तक रेंग-रेंग कर चलते रहे। शहर में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित दिखाई दी। हाईवे के साथ-साथ सर्विस लेन पर भी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण कई स्थानों पर एम्बुलेंस भी फंस गई और उन्हें धीमी गति से आगे बढ़ना पड़ा। गर्मी और लंबे इंतजार के चलते दोपहिया वाहन चालकों व परिवार के साथ यात्रा कर रहे लोगों को अधिक दिक्कत हुई। यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा के दबाव से शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई पुलिसकर्मी यातायात को सुचारु कराने में जुटे रहे, लेकिन भारी भीड़ के चलते स्थिति सामान्य होने में काफी समय लगा। लोगों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.