रुडकी, दिसम्बर 23 -- हरिद्वार हाईवे पर कॉर कॉलेज के पास नया बिजलीघर बनाने की दिशा में ऊर्जा निगम की तैयारियां तेज हो गई हैं। लंबे समय से प्रस्तावित इस योजना को पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है और अब विभाग जमीन की तलाश अंतिम चरण में ले जाने में जुटा है। योजना के तहत यहां 12.5 एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी और ओवरलोडिंग की समस्या से जूझ रही आबादी को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...