देहरादून, अगस्त 11 -- हरिद्वार। डाक कांवड़ के वाहन गंगा जल लेकर सोमवार देर रात बड़ी संख्या में रवाना हुए। इस दौरान हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ बनी रही। डाक कांवड़ के वाहनों की भीड़ के बीच ज्वालापुर फ्लाई ओवर पर एक कांवड़िए की बुलेट बाइक में आग लग गई। भीड़ के बीच आग लगने से कांवड़ियों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आसपास खड़े शिवभक्तों ने पीछे हट कर जान बचाई। गनीमत रही कि बाइक चला रहा कांवड़िया भी आग लगने के बाद समय रहते नीचे उतर गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मौक पर तैनात पुलिस और फायर टीम ने बाइक में लगी आग को काबू किया। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा का अंतिम चरण, कांवड़ मार्ग पर उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब इसके बाद हाईवे की एक लेन पर वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सकी। बाइक में आग लगने का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि...