रुडकी, अगस्त 2 -- कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स तथा सिविल डिफेंस की टीमों को 24 घंटे सेवा में तैनात किया है। दोनों टीमें रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने में जुटी हैं। वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक महेश यादव स्वयंसेवक स्टेशन परिसर और प्लेटफार्मों पर श्रद्धालुओं को ट्रेनों में सुरक्षित ढंग से चढ़ने-उतरने में सहायता कर रहे हैं। वहीं वृद्ध, दिव्यांग, महिला और जरूरतमंद यात्रियों को व्हीलचेयर उपलब्ध कराकर उन्हें प्लेटफार्म और फुटओवर ब्रिज के माध्यम से गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- कांवरियों की मदद के लिए आगे आए रेलकर्मी इसके अलावा मी आई हेल्प यू सहायता केंद्र के माध्यम स...