हरिद्वार से संदिग्ध परिस्थितियों में 17 वर्षीय किशोरी लापता
देहरादून, जून 26 -- हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र के भूपतवाला से 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों के साथ ही संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार भूपतवाला क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री बीती 24 जून की रात घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई। परिवार के सभी सदस्य दुकान बंद कर सो गए थे। गुरुवार सुबह करीब चार बजे उन्हें बेटी के घर पर नहीं होने की जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। किशोरी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.