हरिद्वार से लौट रहे सीआरपीएफ जवान और उसके दोस्त की हादसे में मौत
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 20 -- छपार हरिद्वार से गंगा स्नान कर लौट रहे सीआरपीएफ जवान और उसके दोस्त की कार शनिवार देर रात अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में कार सवार दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जवान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, मूल रूप से गांव धांसा (नजफगढ़, नई दिल्ली) निवासी 35 वर्षीय दिनेश कुमार सीआरपीएफ बटालियन में जवान थे और वर्तमान में श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में तैनात थे। कुछ दिन पूर्व ही वह छुट्टी पर घर आए थे। शनिवार को वह अपने गांव के ही साथी 30 वर्षीय सतीश के साथ अपनी इयोन कार में सवार होकर हरिद्वार गंगा स्नान के लिए गए थे। देर रात करीब तीन बजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.