रुडकी, मार्च 18 -- चैत्र नवरात्र को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लक्सर, भगवानपुर, धनौरी और लंढौरा आदि में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना लेबल का 120 किलो असुरक्षित कुट्टू का आटा बरामद कर उसे मौके पर ही नष्ट करा दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडेय ने बताया कि अभियान के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कई स्थानों पर बिना किसी मानक या लेबल के कुट्टू का आटा बेचा जा रहा था। सुरक्षा की दृष्टि से विभाग ने लगभग 120 किलो संदिग्ध कुट्टू का आटा जब्त कर नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना ब्रांड और लेबल वाले खाद्य पदार्थ सेहत के लिए घातक हो सकते हैं।फोटो समाचार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...