हरिद्वार से मवाना पहुंची आदियोगी की भव्य कांवड़
मेरठ, अगस्त 10 -- महादेव की भक्ति में कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो रास्ते की मुश्किलें भी छोटी पड़ जाती हैं। मवाना निवासी शगुन इसी आस्था और संकल्प के साथ हरिद्वार से करीब 150 किलोमीटर की यात्रा पूरी करते हुए मवाना गंगनहर पटरी पर पहुंचे हैं। इस बार उनकी कांवड़ में भगवान शिव के आदियोगी स्वरूप की भव्य प्रतिमा आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। युवा भोला शगुन छह अगस्त की शाम मवाना से हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे। सात अगस्त की सुबह करीब 6:30 बजे हरिद्वार पहुंचकर गंगाजल भरा और भव्य लाइटों से सजी आदियोगी की कांवड़ लेकर मवाना की ओर रवाना हुए। यह भी पढ़ें- गंगोत्री से गंगाजल लेकर मवाना पहुंचे शिवभक्त यात्रा के दौरान उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन महादेव के प्रति उनका संकल्प दृढ़ रहा। मुश्किलों के बावजूद वह लगातार आगे बढ़ते रहे और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.