मुंगेर, अगस्त 4 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में राष्ट्रव्यापी परिभ्रमण पर निकली ज्योति कलश रथ यात्रा सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर, पुरानीगंज पहुंची। गायत्री शक्तिपीठ, जमालपुर के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने श्रद्धापूर्वक रथ का स्वागत किया। प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने कहा कि, व्यक्ति का वास्तविक मूल्यांकन उसकी उपलब्धियों से नहीं, बल्कि उसके सद्विचार, सत्कर्म और चरित्र से होता है। उन्होंने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्यों के ईमानदारी से निर्वहन का आह्वान करते हुए कहा कि नियमित स्वाध्याय और सत्संग से मनुष्य का जीवन सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ता है। महिला जिला प्रतिनिधि शांति देवी और सह-जिला प्रतिनिधि बिंदु देवी ने बताया कि ...