देहरादून, सितम्बर 7 -- हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो पिस्टल, दो मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वन प्लस मोबाइल, पर्स, आधार कार्ड और 6700 रुपये नकद भी बरामद किए। बरामद हथियार और अन्य सामान को सील कर कब्जे में लिया गया। वहीं आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी का विवरण पुलिस के अनुसार, छह सितंबर को उपनिरीक्षक खेमेंद्र गंगवार, हेड कांस्टेबल प्रदीप पंवार और हेड कांस्टेबल गुलशन नेगी चौकी सप्तऋषि से गश्त पर निकले थे। इस दौरान आरटीओ तिराहे से दुधियाबंद बंधा मार्ग होते हुए भूमानंद घाट और चित्रकूट घाट के पास टीम को एक आरोपी पीठ पर बैग लटकाए आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर आरोपी पीछे मुड़कर तेज कदमों से जाने लगा। शक होने पर पुलिस ने पीछा कर...