रिषिकेष, अप्रैल 11 -- सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वामी रसिक महाराज ने शनिवार को हरिद्वार में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से मुलाकात की। दोनों के बीच जनहित और धार्मिक विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने कैबिनेट मंत्री से आगामी कुंभ के लिए आवश्यक कार्य कराने की मांग की। स्वामी रसिक महाराज ने आगामी महाकुंभ को देखते हुए रायवाला में घाट निर्माण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि यह क्षेत्र धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि घाटों के अभाव में श्रद्धालुओं को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, इसलिए सुव्यवस्थित और सुरक्षित घाटों का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने हरिद्वार से देवप्रयाग तक कुंभ क्षेत्र को मांस मदिरा मुक्त बनाने की मांग की। कैबिनेट मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.