हरिद्वार से जल लेकर लौटे कांवड़ बेड़े तो शिवमय हुआ कांठ रोड
मुरादाबाद, अगस्त 8 -- सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िये हरिद्वार से जल लेकर लौटने लगे हैं। कांठ रोड पर हर ओर जयकारे गूंज रहे हैं। डीजे से गूंजते भक्ति संगीत से पूरा क्षेत्र ही शिवमय नजर आ रहा था। ट्रेक्टर-ट्राली के साथ भी कई जत्थे डीजे की गूंज के साथ निकले। उधर निजी वाहनों से भी काफी संख्या में लोग भोले के जयकारे लगाते हुए हरिद्वार जल लेने रवाना हुए। दूसरी ओर बृजघाट से जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए भी शहर के लगभग सभी कांवड़ जत्थे शनिवार की दोपहर तक रवाना हो गए। हरिद्वार से गंगा जल लेकर रामपुर, मिलक,शाहबाद, बिलारी,बहजोई, चंदौसी आदि क्षेत्रों के कांवड़ के जत्थों की तड़के से ही वापसी शुरू हो गई। इनमें शामिल श्रद्धालु भोले का जयघोष करते रहे। जबकि इनके वाहनों पर लगे डीजे से भक्ति संगीत प्रवाहित होत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.