अमरोहा, फरवरी 13 -- हसनपुर, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर कांवड़ियों के जत्थे हरिद्वार से कांवड़ में पवित्र गंगा जल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौटने लगे हैं। गुरुवार को संभल, अनूपशहर और अलीगढ़ क्षेत्र के कांवड़ियों के जत्थे नगर की सीमा से होकर गुजरे। जत्थों का जगह-जगह स्वागत किया गया। नगर से होकर गुजरे अलीगढ़ के कस्बा छर्रा निवासी सोनू चौधरी ने बताया कि उनका जत्था तीन दिन पूर्व हरिद्वार से चला था और अगले दो दिन में वह अपने गंतव्य पर पहुंच जाएंगे। कांवड़ियों के स्वागत के लिए नगर के संभल व अलीगढ़ मार्ग पर जगह-जगह सेवा शिविर व भंडारे लगाए गए हैं। शिविरों में शिवभक्तों के ठहरने, शुद्ध भोजन, फल और दवाइयों की निशुल्क व्यवस्था की गई है। भंडारों पर भक्ति के साथ-साथ मनोरंजन का भी विशेष संगम देखने को मिल रहा है। जहां शिव-पार्वती का रूप धारण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.