अमरोहा, फरवरी 12 -- गजरौला। गुरुवार की सुबह से कांवड़ियों का हरिद्वार से कांवड़ में गंगा जल भरकर वापस लौटने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया। सड़कों पर बम-बम भोले की गूंज रही। बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे पर लगाए गए शिविरों में कांवड़ियों ने विश्राम किया। जलपान करने के बाद वह फिर से अपनी मंजिल की ओर बढ़ते दिखाई दिए। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है। जिसके चलते जिले में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे के अलावा बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। भगवा रंग के कपड़े पहन शिवभक्त अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। गुरुवार तड़के से ही सड़कों पर कांवड़ियों की भीड़ देखने को मिली। बम-बम भोले के जयकारों के साथ कांवड़िये अपनी मंजिल की ओर बढ़ते दिखाई दिए। खुर्जा, बुलंदशहर, अलीगढ़, बदायूं आदि जिलों के कांवड़िये गजरौला से होकर गुजरे। सुरक्षा के मद्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.