हरिद्वार से चुनाव लड़ेंगे मदन
हरिद्वार, अगस्त 3 -- सारे काम का तुरंत हल पार्टी के राष्ट्रीय संस्थापक चेयरमैन मदन सिंह सामंत हरिद्वार विधानसभा और द्वाराहाट से चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही पार्टी प्रदेश की समस्त 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सोमवार को हरिद्वार में पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि एक हारे हुए व्यक्ति को बीजेपी ने मुख्यमंत्री बनाया। यह जनता के साथ धोखा है। जो चुनाव हार गया हो उसे विधायक दल का नेता चुना गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन होकर रहेगा सरकार भी बदलेगी। प्रत्येक विधानसभा में पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी। सरकार जनता के साथ धोखा कर रही है। महंगाई दिनोदिन बढ़ती जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.