देहरादून, अप्रैल 18 -- हरिद्वार। हरिद्वार से चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है। शनिवार को श्रद्धालुओं का पहला जत्था विधिवत पूजा-अर्चना के बाद यात्रा पर रवाना हुआ। मायादेवी मंदिर में विशेष पूजा के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यात्रा की शुरुआत की। चारधाम यात्रा को लेकर ट्रैवल कारोबारियों में भी खासा उत्साह है। कपाट खुलने से पहले ट्रैवल एजेंसियों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। जिससे स्थानीय व्यापार को भी गति मिलने की उम्मीद है।हरिद्वार को चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार माना जाता है। यहां से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के लिए रवाना होते हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी यात्रा का आगाज पूरे विधि-विधान और उत्साह के साथ किया गया। यह भी पढ़ें- दो धाम को श्रद्धालुओं जत्था हुआ रवाना प्रशासन ने भी यात्रा को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.