मुरादाबाद, अगस्त 5 -- मुरादाबाद। सावन का दूसरा सोमवार दस और शिवरात्रि ग्यारह अगस्त की है। इन पर भी भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। इसके लिए श्रद्धालुओं ने हरिद्वार जल लेकर लौटना और बृजघाट जल लेने जाना शुरू कर दिया। बुधवार को बरेली और उसके आसपास के शिव भक्तों ने गंगाजल लेकर लौटना शुरू कर दिया। जिससे कांठ रोड पर भगवान शिव के जयकारे गूंजते रहे। उधर रामपुर, मिलन और बरेली आदि क्षेत्रों के कांवड़िये बृजघाट जाते रहे। इससे दिल्ली रोड पर भी शिव भक्ति रस प्रवाहित होता रहा। बाइकों से एक जत्था नीलकंठ जल लेना गया। जबकि एक जत्था साइकिलों से रवाना हुआ। यह भी पढ़ें- शिवरात्रि को जलाभिषेक के लिए जल लेने जाने लगे श्रद्धालु इन सभी का लक्ष्य रविवार की दोपहर तक वापसी कर रात में जलाभिषेक करना है। सावन का दूसरा सोमवार और शिव रात्रि लगातार दो दिन में हैं। इसलि...