हरिद्वार से कांवड ला रहे आरिफ का जगह-जगह स्वागत
बागपत, जुलाई 31 -- दाहा। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए बड़ौत निवासी आरिफ का जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया। आरिफ अपने दोस्तों संग गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए कांवड़ लेकर आया है। बड़ौत निवासी आरिफ ने बताया कि वह अपने दोस्त रविंद्र, मोहित, सुशील के साथ 22 जून को हरिद्वार से गंगाजल लेकर बड़ौत के लिए चले है। वह गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए कांवड़ लाया है। बड़ौत के पंचमुखी मंदिर में 11 अगस्त को जलाभिषेक करेगा। यह भी पढ़ें- भोलों के जयकारे से गूंजने लगे कांवड मार्ग यह भी पढ़ें- Orai News: जय बाबा अमरदानी ग्रुप ने निकाली कांवड़ यात्रा यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: सावन पैकेज : सावन के पहले दिन उमड़ी आस्था, शिवमय हुआ शहर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.