हरिद्वार से कांवड़ लेकर मीरापुर पहुंचीं दो सहेलियां
मुजफ्फर नगर, अगस्त 5 -- मीरापुर। श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को हस्तिनापुर निवासी दो सहेलियां कांवड़ लेकर मीरापुर पहुंचीं। दोनों की अटूट आस्था, उत्साह और श्रद्धा ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। मंगलवार की दोपहर हस्तिनापुर निवासी प्रिया व मोनी कांवड़ लेकर मीरापुर पहुंची तो उनकी अटूट श्रद्धा लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई। कांवड़ ला रही प्रिया व मोनी ने बताया कि दोनों सहेलियां हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के उद्देश्य से पैदल कांवड़ लेकर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि आमतौर पर भारत की नारी को कमजोर माना जाता है इसी को गलत साबित करने के लिए उन्होंने कांवड़ लाने की ठानी। यह भी पढ़ें- मिनी हरिद्वार से बेटियों ने अपनी-अपनी मन्नतें पूरी होने को उठाई कांवड़ मीरापुर पहुंचने पर लोगों ने उनका उत्साहवर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.