नई दिल्ली, अगस्त 11 -- उत्तर प्रदेश के बागपत में हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए मुस्लिम युवक ने गांव के शिव मंदिर में शिवरात्रि पर जलाभिषेक किया। ग्रामीणों ने उसका स्वागत सत्कार किया। वहीं, कांवड़ लाने से नाराज उसके परिजनों ने युवक को घर में आने से मना कर दिया। युवक को मंदिर में देख हिंदू समाज के लोग उसे अपने घर ले आए। युवक ने हिंदू महिला को गंगाजल से स्नान कराकर कलश वहीं सौंप दिया। बताया कि युवक के परिजनों ने कांवड़ को घर नहीं लाने दिया। गांगनौली गांव निवासी मुस्लिम युवक कल्लू पुत्र मुस्ताक ने हरिद्वार से 31 लीटर गंगाजल की कांवड़ लाकर गांव के शिव मंदिर में मंगलवार को जलाभिषेक किया। बताया कि कल्लू के परिजन उसे मंदिर से लेने नहीं पहुंचे, तो मंदिर में उसे अकेला देख हिंदू समाज के लोग उसे पड़ोसी महिला भोली के मकान में ले गए, जहां युवक का पहले से आना ...