उन्नाव, जनवरी 16 -- चकलवंशी। औरास की नर्सरी पुलिया के समीप आरपी लान में 20 से 24 जनवरी तक 51 कुंडीय श्रीराम गायत्री महायज्ञ आयोजित होगा। इसके लिए निकाली गई शक्ति कलश यात्रा शुक्रवार को हरिद्वार से चलकर मियागंज पहुंची, जहां पर क्षेत्रीय विधायक बम्बालाल दिवाकर ने शक्ति कलश का पूजन किया। इसके बाद यात्रा का काफिला मियागंज चौराहे से होकर औरास कार्यक्रम स्थल के लिये प्रस्थान कर गया। यज्ञ में यज्ञोपवीत, विवाह, मुंडन संस्कार, विद्यारंभ, पुसंवन सहित सभी संस्कार निशुल्क कराये जायेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...