गाजीपुर, मार्च 7 -- मुहम्मदाबाद। अखिल विश्व गायत्री परिवार हरिद्वार से निकाली गई ज्योति कलश यात्रा शुक्रवार देर शाम मुहम्मदाबाद नगर पहुंची, जहां नगरवासियों ने इसका भव्य स्वागत किया। यात्रा के नगर में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर ज्योति कलश की आरती उतारी और दर्शन किए। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष पीतांबर वस्त्र धारण कर श्रद्धा और भक्ति के साथ यात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा के आगे पवित्र ज्योति कलश से सुसज्जित रथ चल रहा था, जिसके दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यूसुफपुर स्थित महाकाली मंदिर के पुजारी सत्य प्रकाश मुकेश और वरिष्ठ समाजसेवी मीरा राय ने भी रथ पर सवार ज्योति कलश की आरती कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद कलश यात्रा बाबा सोमेश्वर नाथ महादेव धाम पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने बाबा सोमेश्वर नाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.