रुडकी, अप्रैल 11 -- कलियर। बाजूहेड़ी स्थित हरिद्वार विश्वविद्यालय रुड़की में चल रहे चार दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, नाटक और फैशन शो के माध्यम से शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने विद्यार्थियों को अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 275 छात्र-छात्राओं को 5 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.