हरिद्वार विश्वविद्यालय में एनसीसी का वार्षिक निरीक्षण
रुडकी, सितम्बर 30 -- कलियर, संवाददाता। हरिद्वार विश्वविद्यालय में बुधवार को 84 यूके बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल जगदीश अलमिया ने वार्षिक एनसीसी निरीक्षण किया। उन्होंने एनसीसी से संबंधित दस्तावेजों, अभिलेखों और प्रशिक्षण गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने वरिष्ठ प्रभाग एवं वरिष्ठ शाखा के कैडेटों से संवाद कर उनके प्रशिक्षण, अनुभव और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। कैडेट आकाश के नेतृत्व में कैडेटों ने कमान अधिकारी को अनुशासित ढंग से सैन्य अभिवादन किया। इसके बाद कैडेट कनिका राजपूत ने उन्हें निशानेबाजी प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कराया। यह भी पढ़ें- ब्रिगेडियर ने 26 यूपी बटालियन का किया दौरा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.