हरिद्वार, मार्च 20 -- पथरी के जंगल में खैर के पेड़ काटे जाने के मामले में वन प्रभाग ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, उसके दो साथी फरार चल रहे हैं, जिनकी धर-पकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। वन विभाग के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूरा उर्फ भूरी निवासी हलजोरा गांव भगवानपुर के रूप में हुई है। वन कर्मचारियों ने आरोपी से पेड़ काटने की आरी भी बरामद की। आरोपी ने बीती 14 मार्च की रात अपने दो साथियों के साथ मिलकर पथरी जंगल में खैर के तीन पेड़ काट दिए थे और लकड़ी लेकर फरार हो गए थे। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने से मामले ने तूल पकड़ गया था। रेंज अधिकारी शीशपाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। फरार दो आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.