देहरादून, जून 11 -- दून- हरिद्वार रोड पर कुआंवाला के समीप बुधवार तड़के एक ट्रक के डिवाइडर से टकराने से चार लोग घायल हो गए। एसडीआरएफ ने ट्रक को कटर से काटकर बमुश्किल एक घायल को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह एक ट्रक हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर आ रहा था। इस दौरान कुआंवाला में ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया। इनमें से दो महिला और एक पुरुष को तो आसानी से ट्रक से निकाल लिया गया, लेकिन 28 वर्षीय मोनू ट्रक में ही फंसा रह गए। मुख्य आरक्षी कुलदीप भंडारी ने बताया कि कटर से ट्रक का बोनट काटकर मोनू को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.