हरिद्वार रोडवेज की 23 बस से 850 यात्री चारधाम यात्रा को रवाना
हरिद्वार, मई 12 -- हरिद्वार। रोडवेज की 23 बस में 850 यात्री चारधाम यात्रा के लिए गए। यह अभी तक की सर्वाधिक बड़ी संख्या है। जब से यात्रा शुरू हुई और रोडवेज ने यात्रा में बस लगाई है तब से लेकर अभी तक सबसे अधिक यात्री सोमवार को गए। सहायक महा प्रबंधक विशाल चंद्रा ने बताया कि दिनों दिन रोडवेज की बसों से भी यात्री बढ़चढकर यात्रा कर रहा है। सोमवार को 19 बस सोनप्रयाग (केदारनाथ), 2 बद्रीनाथ, 1 गंगोत्री और 1 ओली भेजी गई है। यात्रा को सफल और सुगम बनाने के लिए रोडवेज भी योगदान कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.