देहरादून, अप्रैल 22 -- हरिद्वार। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के खिलाफ गऊ घाट से हरकी पैड़ी तक पैदल मार्च निकाला। इस अवसर पर व्यापारी नेता और भाजपा मंडल अध्यक्ष किशन बजाज ने कहा कि एचआरडीए में भ्रष्टाचार व्यस्त है। अधिकारी रिश्वतखोर हो गए हैं। किसी का भी मकान, दुकान सील कर देते हैं। जनता विभाग से बहुत प्रताड़ित है। एक अधिकारी ने लोगों को बहुत तंग किया है। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के पीआरओ का एक जानकार अधिकारी भ्रष्टाचार में व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...