रुडकी, मई 17 -- हरिद्वार यूनिवर्सिटी के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्वारा इंडियन वोल्टेक्स बैटरीज प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। चयन प्रक्रिया के बाद तीन छात्रों का 20 लाख रुपये सालाना पैकेज पर चयन हुआ। विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्रों ने प्लेसमेंट ड्राइव में प्रतिभाग किया। चयनित छात्रों में प्रांजल पुरोहित (बीटेक सीएस), प्रतीक कुमार (बीटेक सीएस) और राजा मोहंती (एमसीए) शामिल हैं। प्लेसमेंट ड्राइव का संचालन प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी प्रज्वल चौधरी के नेतृत्व में किया गया।विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट सीए एसके गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट नमन बंसल और वाइस चांसलर डॉ. आदेश आर्या ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर रोजगा...