बरेली, अगस्त 2 -- हरिद्वार और मोतीचूर रेलवे स्टेशनों के बीच शनिवार दोपहर ट्रैक पर पेड़ गिर गया। जिससे ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन (ओएचई) प्रभावित हो गई। करीब दो घंटा तक रेल संचालन बाधित हुआ। बरेली आने वाली भी कई ट्रेनें प्रभावित होने से यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के अनुसार, शनिवार दोपहर लगभग 2:35 बजे हरिद्वार-मोतीचूर रेलखंड में रेलवे ट्रैक पर बड़ा एक पेड़ गिर गया। जिससे ओएचई लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। इक्कड़ स्टेशन से देहरादून, ऋषिकेश और योग नगरी ऋषिकेश की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। सूचना मिलने पर विद्युत, इंजीनियरिंग और परिचालन विभागों की संयुक्त टीम पहुंची। यह भी पढ़ें- Dehradun News: भीमगोड़ा में रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, हरिद्वार-देहरादून और ऋषिकेश रेल मार्ग बाधित रेलपथ का निरीक्षण कर 3:35 ब...