हरिद्वार में 80 साल के बुजुर्ग से एक करोड़ की ठगी, 12 पर केस
देहरादून, जून 5 -- हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के 80 वर्षीय बुजुर्ग के साथ एक करोड़ रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि पहले से बिक चुकी कृषि भूमि को विवादमुक्त और वैध बताकर दोबारा बेच दिया गया। बैनामे और दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी होने के महीनों बाद बुजुर्ग को ठगी का पता चला, जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पदार्था उर्फ धनपुरा, थाना पथरी निवासी महबूब पुत्र यासीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही इकराम पुत्र लियाकत, मासूम पुत्र लियाकत, मूरतजा पुत्र रहमत अली, फुरकान पुत्र गफूर, तालिब पुत्र अशरफ, शहजाद पुत्र लाला, फुरकान पुत्र इस्लाम निवासीगण ग्राम पदार्था उर्फ धनपुर तथा मूरतजा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.