देहरादून, अप्रैल 7 -- हरिद्वार। हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिंद्रा चौक, रोशनाबाद से ओमवीर पुत्र वेदपाल निवासी अतरछेड़ी, बरेली (हाल निवासी रोशनाबाद) को दबोचा। तलाशी में उसके कब्जे से 52 पैकेट देशी शराब 'किन्नू' मार्का बरामद हुई। इस मामले में थाना सिडकुल में मुकदमा आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...