हरिद्वार में 5.51 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी तस्कर गिरफ्तार
देहरादून, सितम्बर 27 -- हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए नहर पटरी मार्ग जमालपुर से एक आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया। तलाशी में आरोपी के पास से 5.51 ग्राम अवैध स्मैक पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पहले भी आरोपी नशे की तस्करी में जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार 26 सितंबर को नहर पटरी मार्ग, जमालपुर पर चेकिंग के दौरान आरोपी तस्कर को पकड़ा गया। आरोपी की पहचान निखिल रस्तोगी पुत्र रामू, निवासी ग्राम रूदई शाहजहांपुर यूपी, हाल निवासी दादूपुर गोविंदपुर, रानीपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने स्मैक हरिद्वार की तरफ बेचने के लिए लेकर जाने की बात बताई। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ रानीपुर कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन पुराने मुकदमे दर्ज हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.