हरिद्वार, जून 27 -- वर्षा ऋतु के दौरान गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद में संचालित सभी आरबीएम (रेत, बजरी एवं बोल्डर) चुगान तथा मिट्टी खुदाई पर 30 जून के सूर्यास्त के बाद से अग्रिम आदेशों तक पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी पट्टाधारक और अनुज्ञाधारक निर्धारित समय के बाद आरबीएम चुगान और मिट्टी खुदाई का कार्य तुरंत बंद करना सुनिश्चित करें। आदेश का उल्लंघन करने पर इसे अवैध खनन माना जाएगा। यह भी पढ़ें- गोमती में फिर खनन की अनुमति, ग्रामीणों में नाराजगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...