हरिद्वार में 3 साल की बच्ची का अपहरण, CCTV में आरोपियों की पहचान; अबतक क्या पता लगा
हरिद्वार, जून 8 -- हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप से तीन वर्षीय बालिका के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं। जानकारी मिली है कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। किडनैपर्स ने बिस्किट का लालच देकर उसे गोद में उठाया और टैंपो में डालकर ले गए। सीसीटीवी में किडनैपर्स की पहचान हुई है। पुलिस के अनुसार ठोकर नंबर-10 बैरागी कैंप निवासी विनोद सोलंकी और उनकी पत्नी मजदूरी करते हैं। शनिवार को उनकी एकलौती तीन साल की बेटी राधिका सुबह करीब 10:30 बजे घर के पास से लापता हो गई। परिजनों द्वारा तलाश किए जाने के बावजूद बच्ची का कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.