हरिद्वार, मार्च 3 -- धर्मनगरी में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिन के समय सूरज की तपिश ने ठंड का असर खत्म कर दिया है। सुबह हल्की ठंड के साथ ही, दोपहर को गर्माहट महसूस की जा रही है। अब रात के समय भी लोग पंखे चलाने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में तापमान में वृद्धि की संभावना है। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच है। मार्च की शुरुआत के साथ ही ठंड का असर कम पड़ने लगा है और लोगों ने गर्म कपड़े लगभग समेट दिए हैं। आने वाले दिनों में शुष्क बना रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार, जिले में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में लगभग आठ किलोमीटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.