हरिद्वार में 21 दिन बाद भी नहीं मिला मजदूर, गुमशुदगी को मुकदमे में किया तरमीम
देहरादून, जून 5 -- हरिद्वार। कनखल क्षेत्र से करीब तीन सप्ताह पहले लापता हुए एक मजदूर का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने काफी तलाश और जांच पड़ताल के बावजूद मजदूर का पता न चलने पर गुमशुदगी को मुकदमे में तरमीम करते हुए शुक्रवार को अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मांगेराम की पुलिया के पास, शिव डेयरी के समीप, जगजीतपुर कनखल निवासी मोनिका पत्नी राजीव चोपड़ा ने शिकायत कर बताया कि 15 मई को अपने पति राजीव चोपड़ा (29) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मूल रूप से ग्राम फलौदा, जनपद मुजफ्फरनगर निवासी मोनिका ने पुलिस को बताया था कि उनके पति राजीव चोपड़ा मजदूरी का कार्य करते हैं और 13 मई रात करीब नौ बजे घर से बिना बताए चले गए थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.